Google Web Stories Kya Hai और वेब स्टोरी से पैसे कैसे कमाए – पूरी जानकारी

Google Web Stories Kya Hai: अगर आप वेब स्टोरी  के बारे में सर्च करते हुए मेरे ब्लॉग पर आए हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आप इस लेख जानेंगे की Google Web Stories Kya Hai, Google Web Stories Kaise Banaye, अपने ब्लॉग पर गूगल वेब स्टोरी को कैसे ऐड करें।

यह बात तो आप सभी अच्छी तरीके से जानते हैं अगर आज के समय में आपको कंपटीशन में बना रहना है तो खुद को अपडेट करते रहना होगा।

यह काम Google बखूबी करता भी है। क्योंकि गूगल समय-समय पर अपने प्लेटफार्म पर अपडेट लाता रहता है। इसी अपडेट के साथ गूगल वेब स्टोरी को लाया था।

शुरू-शुरू में लोगों ने गूगल वेब स्टोरी को पसंद नहीं किया था, लेकिन समय के साथ लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करने लगे। 

गूगल का वेब स्टोरी लाने के पीछे का मुख्य कारण यह है कि आज के समय में लोग शार्ट कंटेंट को देखना या पढ़ना बहुत पसंद करते हैं।

फिर वह चाहे वीडियो के रूप में हो या आर्टिकल के रूप में। ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे: फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि शॉर्ट स्टोरीज का फीचर लेकर आये थे।

जिसे युजर्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था। जिसके बाद गूगल ने वेब स्टोरी नाम का फीचर लांच किया। जिस पर यूजर कंटेंट विजुअल फॉर्मेट के रुप में देख सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको Google Web Stories के बारे में A to Z सारी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Table of Contents

Google Web Stories क्या है?

गूगल वेब स्टोरीज़ एक लोकप्रिय short-form content शैली है। जिसका उपयोग आज के समय में इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट और यहां तक कि यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा किया जाता है।

इन सभी प्लेटफॉर्मो पर स्टोरीज़ के नाम अलग-अलग हो सकता है लेकिन इन सभी का काम एक ही है अपने युजर्स को short-form में content प्रदान करना। जिसे वह बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। 

गूगल मे अपने आर्टिकल को युजर्स तक short-form में प्रदान करने के लिए साल 2018 में वेब स्टोरी को लांच किया था, लेकिन शुरुआती दिनों में प्रकाशकों ने इसको ज्यादा प्रथमिकता नहीं दी थी। तब इसका नाम Stories of Web हुआ करता था। 

लेकिन साल 2021 के अंत में गूगल ने इसे गूगल वेब स्टोरी के नाम से दुवारा Promote किया। जिसके बाद से जो ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर गूगल वेब स्टोरी का उपयोग कर रहा है उसके ब्लॉग पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है। 

गूगल वेब स्टोरी को AMP तकनीकी के द्वारा संचालित किया जाता है। जिससे यह Mobile Friendly होती हैं। इन्हे आप गूगल डिस्कवर या गूगल सर्च में देख सकते हैं। 

गूगल वेब स्टोरी को आप वीडियो, ऑडियो, इमेज, टेक्स्ट अथवा एनीमेशन की मदद से बना सकते हैं। आपने ने कभी न कभी Instagram स्टोरी को देखा ही होगा।

ठीक इसी तरह गूगल वेब स्टोरी दिखाई पढ़ती है। लेकिन एक ब्लॉगर की नजर से यह Instagram स्टोरी से बहुत अधिक फायदेमंद होती है।

गूगल वेब स्टोरी में आप अपने आर्टिकल, विज्ञापन, कॉल टू एक्शन आदि को Add कर सकते हैं। गूगल वेब स्टोरी की मदद से आप बहुत आसानी से अपनी Target Audience बना सकते हैं। 

Google Web Stories का इतिहास 

गूगल वेब स्टोरी, Google का बहुत ही लोकप्रिय फीचर है। जिसे गूगल ने सर्वप्रथम फरवरी 2018 में लांच किया था। लेकिन उस समय प्रकाशकों ने इसे ज्यादा अहमियत नहीं दी थी। बस कुछ ही प्रकाशंक जो इसका यूज़ करते थे।

लेकिन साल 2021 के अंत में गूगल ने इसे दोवारा से प्रमोट किया था। जिसके बाद से लगभग सभी ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर इसका उपयोग करने लगे हैं।

इसके इस्तेमाल से ब्लॉग पर भर-भर के ट्रैफिक आता है। अगर आप भी एक नए ब्लॉगर हैं अपने ब्लॉग पर अच्छा-खासा ट्रैफिक चाहते हैं, तो गूगल वेब स्टोरी का आज ही इस्तेमाल करना शुरु कर दें।

Google Web Stories कहाँ दिखाई देती हैं?

अभी भी बहुत से युजर ऐसे हैं जिन्हें नहीं पता है कि गूगल वेब स्टोरी कहां दिखाई देती हैं। उनके लिए मैं यह कहना चाहूंगा गूगल वेब स्टोरी, AMP फॉर्मेट में संचालित की जाती हैं। इसका मतलब होता है कि अगर आप गूगल वेब स्टोरी देखना चाहते हैं तो आपको मोबाइल में देखना होगा। 

इसलिए आप गूगल वेब स्टोरी को अपने एंड्रॉयड या iPhone में देख सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल डिस्कवर फीड को ओपन करना होगा।

और थोड़ा नीचे स्क्रॉल डाउन करने पर आपको वेब स्टोरी दिखाई देने लगेगी। जैसा कि आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं।

google web stories

Google Web Stories इतनी महत्वपूर्ण क्यों हैं?

आज के समय में हर कोई शॉर्ट फॉर्म में कंटेंट को ज्यादा पसंद करता है। फिर चाहे वह वीडियो या फिर आर्टिकल। अगर आप अपने ब्लॉग पर बहुत ज्यादा ट्राफिक लाना चाहते हैं, तो आपको वेब स्टोरी का उपयोग करना ही पड़ेगा।

क्योंकि गूगल वेब स्टोरी न्यू ब्लॉगर के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसकी मदद से आपके ब्लॉग पर कम समय में ही बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ जाता है।

आज के समय में लोग शार्ट वीडियो की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं। गूगल का Web Stories लाने का यही मुख्य कारण है। आप भी अपने ब्लॉग पर वेब स्टोरी का प्रयोग करके ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा आप Google AdSense की मदद से गूगल वेब स्टोरी को Monetize करके पैसे भी कमा सकते हैं। इसके बाद आपको समझ में आ गया होगा कि गूगल वेब स्टोरी इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों हैं।

Google Web Stories बनाने की गाइडलाइन

अगर आप अपने ब्लॉग पर गूगल वेब स्टोरी बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी कुछ गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा। जिनके बारे में मैं आपको नीचे बताने वाला हूं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

  • गूगल वेब स्टोरी की सबसे पहली और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस ये है कि आपने वेब स्टोरी में जो भी डाटा प्रदान किया है। वह कॉपीराइट फ्री होना चाहिए।
  • किसी भी वेब स्टोरी में अधिक से अधिक 180 करैक्टर का इस्तेमाल करें। इससे अधिक करैक्टर का उपयोग ना करें।
  • गूगल वेब स्टोरी बनाने के लिए हाई क्वालिटी इमेज और High Resolution वीडियो का ही उपयोग करें।
  • अगर आप अपनी वेब स्टोरी में किसी वीडियो का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी लम्बाई 15 सेकेंड से अधिक नही होनी चाहिए।
  • हमेशा पूर्व वेब स्टोरी ही बनाया। कभी भी अधूरी वेब स्टोरी न बनायें।
  • गूगल वेब स्टोरी को बनाते समय यह ध्यान में रखें। कि उसमें सिर्फ एक लिंक का ही उपयोग करें।
  • गूगल वेब स्टोरी में अधिक से अधिक 30 स्लाइड तथा कम से कम पांच स्लाइड का उपयोग अवश्य करें।
  • जिस तरह आप अपने आर्टिकल में टाइटल तथा डिस्क्रिप्शन का उपयोग करते हैं। उसी तरह आपको गूगल वेब स्टोरी में भी टाइटल और डिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करना होगा।
  • गूगल वेब स्टोरी में पोस्टर लोगो और पब्लिशर इमेज का इस्तेमाल जरूर करें।

Google Web Stories कैसे बनाए?

यहाँ तक आपने जाना कि Google Web Stories Kya Hai? लेकिन अब आप आगे जानेंगे कि Google Web Stories Kaise Banaye?

यहाँ पर मैंने Blogger.com तथा WordPress दोनों प्लेटफॉर्म के बारे में बताया है कि आप किसी तरह इन पर वेब स्टोरी बना सकते हैं।

WordPress Blog में Google Web Stories कैसे बनाए?

Step#1 – अगर आप ब्लॉग वर्डप्रेस पर बना है, तो आपको Web Stories बनाने के लिए सबसे पहले Google की सबसे बेस्ट प्लगइन Web Stories को Install करना होगा। वर्डप्रेस प्लइगन को कैसे Install और Active करें? यह तो आपको पता ही होगा।

 WordPress Blog में Google Web Stories Kaise Banaye

Step#2 – प्लगइन Active होने के बाद आपको डैशबॉर्ड के दाई तरफ Stories » Dashboard में जाना होगा।

Step#3 – वेब स्टोरी Create करने के लिए किसी एक  templates को Select करें। या फिर ‘Create New Story’ बटन पर क्लिक करें।

Note: यहाँ पर हम आपको एक टेम्पलेट से शुरुआत करने की सलाह देते हैं, क्योंकि अगर आप पहली बार वेब स्टोरी बना रहे हैं, तो यह वेब स्टोरी बनाने में आपकी मदद करेगा।

Step#4 – एक बार टेम्पलेट का चयन करने के बाद आपके सामने प्लगइन स्टोरी बिल्डर इंटरफ़ेस खुल जाता है। जिसके बाद आप आसानी से अपनी वेब स्टोरी क्रिएट कर सकते हैं।

 WordPress Blog में Google Web Stories Kaise Banaye

इसमें आपको एक आकर्षक वेब स्टोरी बनाने के लिए बहुत सारे फीचर्स मिल जाते हैं। जिन्हे आप आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  • यहाँ पर आप किसी भी तरह की Photo अथवा Video को Upload कर सकते हैं। जिनकी मदद से एक आकर्षक वेब स्टोरी क्रिएट कर सकते हैं।
  • आकर्षक वेब स्टोरी बनाने के लिए आप किसी भी थर्ड पार्टी की कॉपीराइट फ्री इमेज, विडियो अथवा GIF का उपयोग अपने वेब स्टोरी में कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपनी वेब स्टोरी पर Text Add कर सकते हैं।
  • आप बहुत प्रकार के Shape और Sticker भी अपनी वेब स्टोरी में जोड़ सकते हैं।
  • यहाँ पर आपको बहुत से टेम्पलेट मिल जाते हैं जिनका उपयोग आप वेब स्टोरी बनाने के लिए कर सकते हैं।
  • आप वेब स्टोरी में लिंक भी जोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको सिर्फ एक ही लिंक को जोड़ना है।
  • आप एनीमेशन का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी वेब स्टोरी बहुत ज्यादा आकर्षक दिखती है।
  • वेब स्टोरी में फॉर्मेटिंग कर सकते हैं।

Blogger में Google Web Stories Kaise Banaye

अगर आपको ब्लॉग Blogger.com पर है, तो भी आप वेब स्टोरी बना सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको वर्डप्रेस की तुलना में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी।

ब्लॉगर पर वेब स्टोरी बनाने के लिए आपको Make Story नामक टूल का इस्तेमाल करना होगा। जिसका पूरा प्रोसेस मैने आपको नीचे दिया है। जिसे पढ़कर आप आसानी से ब्लॉगर में वेब स्टोरी बना सकते हैं।

Step#1 – सबसे पहले आपको Make Story नामक टूल की Official Website पर जाना होगा। जहाँ पर आपको अपनी Gmail ID से Sign Up करना होगा।

Step#2 – Sign Up करने के बाद आपको Create New Story पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने वो सारे फीचर्स आपके सामने Open हो जायेंगे जो वर्डप्रेस की प्लगइन Web Stories में थे। इन फीचर्स की मदद से आप एक आकर्षक वेब स्टोरी क्रिएट कर सकते हैं।

Blogger Blog में Google Web Stories Kaise Banaye

Step#3 – इसके बाद वेब स्टोरी का SEO पूरी तरह से कम्पलीट करने के बाद Publish पर क्लिक करें। 

Step#4 – अब आपको Short Link वाले Option पर क्लिक करना होगा। जो आपको दाई तरफ दिये हुए ऑप्शन में मिल जायेगा। अब आपको Copy Embed पर क्लिक करके वेब स्टोरी के कोड को कॉपी करना होगा।

Blogger Blog में Google Web Stories Kaise Banaye 1

Step#5 – इतना करने के बाद आपको वापस अपने Blogger Dashboard में आना होगा। जहाँ पर आपको Web Story नाम का एक नया पेज बनाना होगा।

Step#6 – यहाँ पर आपको ब्लॉगर पेज को HTML View में करना होगा। इसके आपको यहाँ पर उस कोड को पेस्ट करना है जो आपने वेब स्टोरी बनाने के बाद कॉपी किया था। 

Step#7 – इतना करते ही आपकी वेब स्टोरी तैयार हो चुकी है। अब आपको Publish पर क्लिक करके वेब स्टोरी को पब्लिश करना है।

Blogger Blog में Google Web Stories Kaise Banaye 1 2

Note- अब इसके बाद आप जितनी भी वेब स्टोरी बनायें आपको बार-बार पेज क्रिएट की आवश्यकता नहीं होती है। बस आपको इसी पेज में वेब स्टोरी के कोड पेस्ट करके पब्लिश करना होगा।

इस प्रकार आप वर्डप्रेस और ब्लॉगर पर आसानी से वेब स्टोरी बनाकर अपने ब्लॉग पर बहुत सारा ट्रैफिक पा सकते हैं। 

Google Web Stories में Integrations कैसे जोड़ें?

गूगल वेब स्टोरी में कुछ built-in integrations दिये होते हैं जिन्हे आपको चालू करना होता है। इसके लिए आपको Stories » Settings में जाना होगा।

यहाँ पर आपको कुछ महत्वपूर्ण ऑप्शन मिल जायेंगे। जिन्हे आपको चालू करना होगा। तो चलिये इनमे बारे में नीचे जानने की कोशिश करते हैं।

Google Web Stories में Analytics को कैसे जोड़ें?

अगर आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर है, तो आपको Stories » Settings में जाने के बाद सबसे पहला ऑप्शन Analytics का मिलता हैं।

Google Web Stories में Analytics को कैसे जोड़ें

जहाँ पर आपने Google Analytics के कोड़ को ड़ाल सकते हैं। जिसकी मदद से आप अपनी वेब स्टोरी पर आने वाले ट्रैफिक को ट्रैक कर सकते हैं।

Google Web Stories में Analytics को कैसे जोड़ें

इसके अलावा अगर आपका ब्लॉग Blogger.com पर है, तो आपको Google Analytics कोड़ को जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको Make Story » General Setting »Analytics पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने Google Analytics कोड़ को ड़ालना होगा।

Google Web Stories में Custom Fonts को कैसे जोड़ें?

अगर आप अपनी वेब स्टोरी में कोई specific font को जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको FTP का उपयोग करके मैन्युअल रूप से अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

इसके लिए आपको specific font को अपनी वेबसाइट पर /wp-content/ फ़ोल्डर में अपलोड करन होगा। एक बार font अपलोड़ हो जाने के बाद आपको उसका Url यानी कि Address मिल जाता है। जिसे कॉपी कर लें।

http://example.com/wp-content/font-file-name.ttf

Google Web Stories में Custom Fonts को कैसे जोड़ें

Note: यहाँ पर आपको example.com को अपने डोमेन नाम से और font-file-name.ttf को वास्तविक फ़ॉन्ट फ़ाइल नाम से बदलना न भूलें।

इसके बाद आपको Stories » Settings में जाने के बाद Insert Font URL में Paste करने के बाद Add Font पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी वेब स्टोरी में एक नया specific font जुड़ जायेगा।

Google Web Stories में AdSense को कैसे जोड़ें?

अगर आप अपनी Google Web Stories में विज्ञापन दिखाना चाहते हैं और उससे अधिक मात्र में पैसे कमाने चाहते हैं, तो नीचे बतायें गये सभी स्टेप्स को अच्छी तरह फॉलो करें।

अगर आपक ब्लॉग पर वर्डप्रेस पर है, तो आपको अपने वेब स्टोरी को Monetize करने के लिए Stories » Settings » Monetize पर क्लिक करना होगा।

Google Web Stories में AdSense को कैसे जोड़ें

इसके बाद यहाँ पर आपको Google AdSense को सेलेक्ट करने के बाद पब्लिश ID और Slot Id को Enter करना होगा। Save पर क्लिक करते ही आपकी वेब स्टोरी पर Ad दिखना शुरू हो जायेगा।

वहीं अगर आपका ब्लॉग ब्लॉगर पर है, तो आपको अपनी Google Web Stories में AdSense जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको Make Story  » General Setting  » Adverting Setup पर जाना होगा। 

Google Web Stories में AdSense को कैसे जोड़ें

इसके बाद आपको मोनेटाइजेशन में Google AdSense को सेलेक्ट करने के बाद पब्लिश ID और Slot Id को Enter करना होगा।

इसके बाद आप जैसे ही Apply to All Stories पर क्लिक करते हैं। वैसे ही आपकी सभी वेब स्टोरी में विज्ञापन दिखना शुरु हो जात है। 

Google Web Stories में Ecommerce Integration कैसे जोड़ें?

यदि आप अपना ऑनलाइन स्टोर चलाने के लिए WooCommerce या Shopify का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Google Web Stories के लिए ईकॉमर्स सपोर्ट को जोड़ सकते हैं।

Google Web Stories में Ecommerce Integration कैसे जोड़ें

इसकी मदद से आप अपनी वेब स्टोरी में Product भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको Stories » Settings » Shopping में जाना होगा। इसके बाद आपको अपने ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म का चयन करना होगा।

अगर आपका ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म WooCommerce है, तो automatically ही आपके Products को दिखाना शुरू कर देती है।

Google Web Stories में Ecommerce Integration कैसे जोड़ें

अगर आपका Shopify ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है, तो उसे ऐड करने के लिए आपको store address और API access token की आवश्यकता पड़ेगी।

इसके बाद आपको Test Connection पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही आपका Ecommerce वेब स्टोरी से जोड़ जाता है।

गूगल वेब स्टोरी से पैसे कमाने के लिए रिक्वायरमेंट

गूगल वेब स्टोरी से पैसे कमाने के लिए कुछ चीजों की रिक्वायरमेंट होगी और हमने उन सभी जरूरी चीजों के बारे में नीचे पॉइंट के माध्यम से आपको जानकारी दी है, तो इसलिए इसे इग्नोर ना करें और ध्यान से समझे।

  • सबसे पहले तो आपके पास एक वेबसाइट होनी चाहिए।
  • आपकी वेबसाइट गूगल ब्लॉग स्पॉट पर या फिर किसी भी सर्वर पर होस्ट होनी चाहिए।
  • आपकी वेबसाइट की लोडिंग स्पीड काफी कम होनी चाहिए।
  • गूगल वेब स्टोरी बनाने के लिए और इसे पैसा कमाने के लिए आपके पास कोई एक स्पेसिफिक नीचे होना चाहिए।
  • अगर आपने अपनी वेबसाइट को किसी सर्वर पर होस्ट कर रखा है और आपकी वेबसाइट वर्डप्रेस पर डिजाइन है, तो आपको गूगल वेब स्टोरी बनाने के लिए बेस्ट प्लगइन अपने वर्डप्रेस पर इंस्टॉल करना होगा, जिसके जरिए आप बड़ी ही आसानी से गूगल वेब स्टोरी बना सकते हैं।
  • गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाने का प्राइमरी तरीका गूगल ऐडसेंस है, इसीलिए आपको गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाने के लिए गूगल ऐडसेंस अप्रूवल की आवश्यकता होगी।
  • गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाने की आपको और भी कई सारे यूनिक तरीके के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
  • अपने कमाए हुए पैसे को विड्रोल करने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए और साथ ही कई मामलों में आपको पैन कार्ड की भी आवश्यकता पड़ सकती है।

गूगल वेब स्टोरी से पैसे कमाने के तरीके 

गूगल ऐडसेंस के माध्यम से आप वेब स्टोरी से पैसा कमा सकते हैं, गूगल वेब स्टोरी करके आप एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमा सकते हैं।

इसके अलावा भी कई सारे अन्य यूनिक और उपयोगी तरीके हैं जिनके माध्यम से आप गूगल वेब स्टोरी से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

चलिए अब हम आप सभी लोगों को गूगल वेब स्टोरी से पैसे कमाने के सभी यूनिक और उपयोगी तरीकों के बारे में एक-एक करके विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हैं।

हमारे द्वारा बताए गए किसी भी तरीकों को आप आधा अधूरा ना पढ़े और आप इसे ध्यान से नीचे पढ़ने चले जाएं। ताकि आप गूगल वेब स्टोरी से एक अच्छा खासा अमाउंट घर बैठे कमाने की शुरुआत आसानी से कर सके। 

#1 – गूगल एडसेंस से गूगल वेब स्टोरी के जरिए पैसे कमाए

गूगल वेब स्टोरी से कमाई कैसे करें? आपके इस सवाल का जवाब है, गूगल ऐडसेंस। गूगल ऐडसेंस गूगल वेब स्टोरी से कमाई करने का सबसे प्राइमरी तरीका है और जो भी गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाते हैं, वह ज्यादातर गूगल ऐडसेंस के माध्यम से ही कमाई करने की शुरुआत करते हैं। 

अगर आपका गूगल ऐडसेंस अप्रूव है, तो आप अपने गूगल वेब स्टोरी के स्लाइड में किसी भी एक स्लाइड के अंदर ऐडसेंस की ऐड प्लेस कर सकते हैं। अब जब भी कोई आपकी ऐड पर क्लिक करेगा, तो आपको इसके बदले में पैसा मिलेगा।

अगर आपकी गूगल वेब स्टोरी रैंक हो जाती है, तो इस पर ट्रैफिक भी काफी ज्यादा आता है, इसकी वजह से आप अपने ऐडसेंस के जरिए अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। 

गूगल एडसेंस से वेब स्टोरी के माध्यम से कितना पैसा कमा सकते हैं 

अगर आप 1 दिन में ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी वेब स्टोरी पब्लिश करते हो, जो कि केवल आपकी यूजर के लिए ही बनाई गई है, तो वह ज्यादा से ज्यादा गूगल में रैंक करेगी एवं उस पर ट्रैफिक भी काफी ज्यादा आएगा।

अगर आप अपनी वेब स्टोरी पर गूगल के जरिए महीने का एक मिलियन भी ट्रैफिक लाते हो, तो आप कम से कम 1 महीने में गूगल ऐडसेंस के माध्यम से $400 से लेकर के $500 के बीच में बड़ी ही आसानी से कमाई कर सकते हैं। इसी प्रकार से ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक आपको ज्यादा से ज्यादा कमाई करने का मौका देगा। 

#2 – गूगल वेब स्टोरी से अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक डाइवर्ट करके पैसे कमाए

अगर आप अपनी वेबसाइट पर आर्टिकल भी पब्लिश करते हैं, तो आप अपने आर्टिकल के टॉपिक से संबंधित वेब स्टोरी भी क्रिएट कर सकते हैं। अगर आपकी वेब स्टोरी रैंक कर गई।

तो आप अपनी वेब स्टोरी के किसी भी एक स्लाइड में या फिर लास्ट में अपने Main आर्टिकल के यूआरएल को लिंक कर सकते हैं। जिससे आपके आर्टिकल पर ट्रैफिक डाइवर्ट हो जाएगा और आपको वहां से भी एक अच्छी इनकम होगी। 

गूगल वेब स्टोरी से ब्लॉग पर ट्रैफिक डाइवर्ट करके कितना पैसा कमा सकते हैं 

अगर आप अपने वेब स्टोरी से अपने ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक डायवर्ट करते हो, तो आप आसानी से ₹50000 से लेकर के लाख रुपया महीना कमा सकते हो। 

#3 – गूगल वेब स्टोरी से एफिलिएट मार्केटिंग के माध्यम से पैसा कमाए 

एफिलिएट मार्केटिंग एक ऐसा तरीका है, जो कि हर जगह पर पैसा कमाने के लिए फीट बैठता है। आप अपने किसी भी किसी एक वेब स्टोरी में जिसमें आपको लगे कि कोई ना कोई एक एफिलिएट प्रोडक्ट या फिर सर्विस ऐड की जा सकती है, तो आप यह जरूर करें।

अगर आप एक दिन में 10 से 12 वेब स्टोरी या फिर इससे ज्यादा पब्लिश करते हो, तो आप कम से कम एक या दो वेब स्टोरी में कोई भी एक एफिलिएट प्रोडक्ट या फिर सर्विस को ऐड करें। इस प्रकार से आप अपनी गूगल वेब स्टोरी से अच्छा खासा कमाई कर सकते हैं। 

एफिलिएट मार्केटिंग के माध्यम से गूगल वेब स्टोरी से कितना पैसा कमा सकते हैं 

अगर आप अपनी वेब स्टोरी पर एफिलिएट मार्केटिंग करते हो, तो आप आसानी से महीने के ₹20000 से लेकर के ₹50000 या फिर इससे अधिक कमा सकते हैं।

आप एफिलिएट मार्केटिंग को गूगल वेब स्टोरी पर थोड़ा स्मार्ट तरीके से काम करें और यह कैसे करना है? थोड़ा आपको अपने लेवल पर रिसर्च करना होगा।

#4 – गूगल वेब स्टोरी के माध्यम से अपनी कम्युनिटी बिल्ड कर सकते हैं

दोस्तों आज के समय में जो भी ऑनलाइन पैसे कमा रहा है, उसके पास अपनी एक कहीं ना कहीं छोटी या फिर बहुत बड़ी कम्युनिटी है। अगर आपके पास एक कम्यूनिटी है और लोग आपसे कनेक्ट हैं।

तो आप अपनी इस कम्युनिटी का इस्तेमाल अनेकों तरीके से पैसे कमाने के लिए कर सकते हैं। गूगल वेब स्टोरी पर ज्यादा से ज्यादा रैंक हो जाने के बाद ट्रैफिक आता है और आप इस ट्रैफिक का उपयोग अपनी कम्युनिटी बिल्ड करने के लिए कर सकते हैं। 

गूगल वेब स्टोरी के माध्यम से अपनी खुद की कम्युनिटी कैसे बिल्ड करें 

आप अपने गूगल वेब स्टोरी के किसी भी एक स्लाइड में टेलीग्राम चैनल का लिंक, व्हाट्सएप ग्रुप या फिर व्हाट्सएप चैनल का लिंक और अपने किसी भी एक पुश नोटिफिकेशन प्लेटफार्म का जोइनिंग लिंक ऐड करें।

ऐसा करने पर रोजाना कुछ ना कुछ ऑडियंस आपके साथ जुड़ेगी और आपकी कम्युनिटी धीरे-धीरे बड़ी होती चली जाएगी। 

गूगल वेब स्टोरी के माध्यम से खुद की ऑडियंस बिल्ड करके कितना पैसा कमा सकते हैं 

अगर आपके पास खुद की एक कम्यूनिटी बन चुकी है और आपके कम्युनिटी के पास हजारों और लाखों में ऑडियंस है, तो आप इस ऑडियंस का इस्तेमाल जैसे चाहे वैसे पैसे कमाने के लिए उपयोग में ले सकते हैं।

कई सारे लोग अपनी खुद की कम्युनिटी बनाकर के लाखों रुपया महीना आसानी से कमाते हैं। आप अपने शुरुआती समय में लाखों नहीं तो हजारों रुपए आसानी से कमा ही सकते हैं।

#5 – रेफर एंड अर्न के जरिए गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाए 

अगर आपने अपनी वेबसाइट किसी मेक मनी के नीचे पर बनाया है और आप इसी से संबंधित गूगल वेब स्टोरी भी पब्लिश करते हो, तो आप अपने किसी भी एक वेब स्टोरी के स्लाइड में कोई एक बढ़िया सा रिफेरल लिंक ऐड कर सकते हैं।

जिससे अगर वह वेब स्टोरी रैंक हो गई या फिर पहले से ही कोई एक रैंक वेब स्टोरी चल रही है, तो उसे पर ऑडियंस होगी और इसके माध्यम से आप रिफेरल प्रोग्राम के जरिए अच्छा पैसा रोजाना कमा सकते हैं। ऐसा बहुत कम लोग करते हैं, परंतु आप करके अच्छा खासा पैसा इस माध्यम से कमा सकते हैं। 

रेफर एंड अर्न के माध्यम से गूगल वेब स्टोरी के जरिए कितना पैसा कमा सकते हैं 

आप यहां से आसानी से अपनी एक्स्ट्रा इनकम कर सकते हो। आप रेफर एंड अर्न के माध्यम से वेब स्टोरी के जरिए महीने में कम से कम ₹10000 से लेकर के, ₹15000 या फिर ₹20000 तक आसानी से कमा सकते हैं।

मेरे एक खुद के जानने वाले ब्लॉगर ने इस तरीके का उपयोग करके ₹10000 महीने की इनकम आसानी से एक लंबे समय तक कमाई की थी। आप भी उनमें से एक हो सकते हो। 

Google Web Stories का SEO कैसे करें?

वैसे तो ब्लॉग पोस्ट की तरह वेब स्टोरी में SEO नहीं होता है, लेकिन हाँ कुछ ऐसी टिप्स होती हैं। जिनको फॉलो करना बहुत आवश्यक होता है एक अच्छी और आकर्षक वेब स्टोरी बनाने के लिए। तो आईए जानते हैं कि वेब स्टोरी का SEO कैसे करें?

  • वेब स्टोरी का टाइटल आकर्षक और 70 करैक्टर से कम का होना चाहिए।
  • Web Stories की डिस्क्रिप्शन लिखें, जो कि अधिकतम 200 शब्दों की होनी चाहिए।
  • आपके द्वारा उपयोग किये गये Publisher Logo का साइज 96×96 होना चाहिए।
  • वेब स्टोरी बनाते समय हमेशा पोस्टर इमेज का उपयोग करें। जिसका साइज 640×853 Px होना चाहिए।
  • वेब स्टोरी का URL SEO Friendly होना चाहिए।
  • वेब स्टोरी में हमेशा ऑथर का नाम अवश्य जोड़ें।
  • वेब स्टोरी को Sitemap में अवश्य Submit करें।
  • वेब स्टोरी AMP Valid होनी चाहिए।

Google Web Stories को जल्दी index कैसे करें?

सबसे पहले अगर अपने Web Stories गूगल के गाइडलाइन के अनुसार बनायी है, तो आपकी Web Stories तुरंत Index कर जाती है। 

इसके अलावा अगर आपकी Web Stories, Index नहीं करती है, तो गूगल सर्च कंसोल में URL Inspection Tool के द्वारा वेब स्टोरीज की Indexing के लिए Request करनी है। इसके बाद आपकी वेब स्टोरी Index हो जायेगी।

Google Web Stories को Google Discover में कैसे लाएं?

गूगल वेब स्टोरी को गूगल डिस्कवर में लाने के लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।

Tips #1- मोबाइल फ्रेंडली थीम का उपयोग करें।

यह बात तो आप पहले ही जान चुके हैं कि वेब स्टोरी फीचर मोबाइल के बनाया गया है। इसलिए आपकी थीम Mobile Friendly होनी चाहिए। इसके लिए आप GeneratePress का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आपके द्वारा बनाई गई वेब स्टोरी Mobile Friendly है या नही। यह जानने के लिए Mobile Friendly Test Tool का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tips #2 – Web Stories AMP में होनी चाहिए।

आपकी वेब स्टोरी AMP वर्जन में है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए आप AMP Validator Tool का इस्तेमाल करें।

Tips #3 – Schedule में Web Stories को पब्लिश करें।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी Web Stories अच्छा ट्रैफिक लायें तो आपको नियमित रूप से वेब स्टोरी को पब्लिश करना होगा।

Google Web Stories बनाने के फायदे

  • अपने ब्लॉग पर भर-भर के ट्रैफिक ला सकते हैं।
  • आप अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं।
  • आप किसी भी Product का एफिलिएट लिंक लगाकर पैसे कमा सकते हैं। 
  • वेब स्टोरीज की मदद से आप अपनी इकॉमर्स वेबसाइट के प्रोडक्ट बेच सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस मैने आपको ऊपर बताया है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आप ने सीखा कि Google Web Stories Kya Hai? मुझे आशा है कि अगर आपने इस लेख को अच्छी तरह और समझकर पढ़ा होगा तो आपने मन वेब स्टोरी से संबंधित जितने भी सवाल होंगे उनके सारे जवाब आपको मिल गये होंगे।

अगर इस लेख से आपकी कुछ भी मदद हुई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। जिससे उनकी और मेरी भी कुछ मदद हो जायेगी।

इसके अलावा यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूंछ सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

FAQ- Google Web Stories Kya Hai

गूगल वेब स्टोरी से संबंधित अक्सर लोग गूगल पर निम्नलिखित प्रश्नों को सर्च करते हैं।

Q1 – Google Web Stories से पैसे कैसे कमायें?

Google Web Stories से पैसे कमाने के लिए आप Google AdSense और Affiliate Marketing का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि वेब स्टोरी में आप गूगल के विज्ञापन दिखा सकते हैं। इसके अलावा आप वेब स्टोरी बनाते समय किसी एक External Link को जोड़कर Affiliate Marketing से पैसे कमा सकते हैं।

Q2 – Google Web Stories में कितने स्लाइड होने चाहिए?

गूगल वेब स्टोरी में कम-से-कम 5 तथा ज्यादा से ज्यादा 30 स्लाइड होने चाहिए।

Web Stories se earning kaise hoti hai?

Jab aapki stories par traffic aata hai, tab aap Google AdSense Ads, Affiliate Links, aur Blog Monetization se paise kama sakte hain. Har view aur click se revenue milta hai. Agar aap kisi product ya service ka promotion karte hain, to commission bhi mil sakta hai. Yani traffic hi direct income me convert ho jata hai.

Beginners Web Stories kaise start karein?

Agar aap beginner hain, to WordPress par Web Stories for WordPress plugin install karke easily stories bana sakte hain. Sirf images, short text aur video add karke 5–10 stories daily publish karein. Trending topics aur SEO keywords use karne se ranking aur fast hoti hai.

Kitna traffic aur income expect kar sakte hain?

Regular posting se aapko hazaron se lakhon views mil sakte hain. Kai bloggers daily 10K–50K views laakar ₹500–₹2000 per day tak kama rahe hain. Agar affiliate ya sponsored content add karein, to earning aur zyada badh sakti hai. Income aapke niche, quality aur consistency par depend karti hai.

Disclaimer – दोस्तों इस लेख में उल्लेखित कमाई अनुमानित हैं, आपकी कमाई इससे कम या ज्यादा भी सकती है, क्योंकि यह कमाई आपके Hard Work, Time, Investment और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप इस बिषय पर खुद Research करें और पूरी तरह से इस जानकारी पर निर्भर न रहें।

Ashish Kumar एक Professional Blogger हैं, जिन्होंने पिछले 4 वर्षों से ब्लॉगिंग और ऑनलाइन पैसे कमाने के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त किया है। इस ब्लॉग पर आपको Blogging और पैसे कमाने से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।

Leave a Comment